Posts

Showing posts with the label Sanatana dharma foundation

Which Is The World's Oldest Religion

Image
सनातन का अर्थ है शाश्वत। अर्थात ,  जो सदा से हो और सदा के लिए हो। अपने अर्थ की तरह यह धर्म भी अनादि काल से विद्यमान है और अनंत तक विद्यमान रहेगा। बड़े-बड़े ज्ञानी और इतिहासकार भी इस धर्म को ही संसार का सबसे प्राचीन धर्म मानते हैं। विद्वानों के अनुसार सनातन धर्म की उत्पत्ति श्रष्टि के साथ हुई है ,  इस धर्म को स्वयं देवी और देवताओं के द्वारा ही स्थापित किया गया है। इसीलिए ,  सनातन धर्म को सबसे प्राचीन और पवित्र ग्रन्थ माना गया है। सनातन धर्म के सबसे प्राचीन होने का पहला प्रमाण है- गीता।    गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है –    यदा-यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।   अर्थात ,  पृथ्वी पर जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म बढ़ता है। तब-तब मैं धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होता हूँ। इस श्लोक से यह बात प्रमाणित हो जाती है कि अधर्म के बढ़ने पर स्वयं भगवान अवतार लेकर सनातन धर्म की रक्षा करते हैं और उसे स्थापित करते हैं।सनातन धर्म के अनुसार कलयुग में जब अधर्म अपने चरम पर होगा तब ईश्वर कल्कि अवतार लेकर फिर से सनातन धर्म को स्थापित करेंगे।    सनातन धर्म के

Sanatan Dharma Is A Journey From Religion To Salvation

Image
धर्म क्या है  ?  एक उपासना  ?  ईश्वर की खोज करने वाला रास्ता ?  या फिर सांसारिक प्रदर्शन  ?  असल बात तो यह है कि धर्म की व्याख्या ही गलत तरह से की गयी है। धर्म है स्वयं से स्वयं की खोज ,   ईश्वर की सिर्फ उपासना पद्धति न होकर विलक्षण और विराट जीवन दर्शन है धर्म।  सनातन धर्म में इस जीवन दर्शन को बहुत ही विस्तार से समझाया गया है ,  वेदों के अनुसार मनुष्य को उसके कर्त्तव्य बताने के लिए चार पुरुषार्थ तय किये गए हैं। ये हैं धर्म ,  अर्थ ,  काम और मोक्ष। हिन्दू धर्म या सनातन धर्म के अनुयायियों का इन चार ही धरणाओं पर विश्वास रहता है ,  उनका मानना है कि मनुष्य योनि प्राप्ति का उद्देश्य यही है और धर्म से मोक्ष की प्राप्ति तक उनको इन्हीं चार पुरुषार्थों से होकर गुजरना है।    हिन्दू धर्म की धारणाएं –   वेदों में भी इन चार पुरुषार्थ का वर्णन है। इसलिए इन्हें पुरुषार्थचतुष्टय भी कहा जाता है ,  महर्षि मनु इन पुरुषार्थ चतुष्टय के प्रतिपादक हैं। लेकिन ,  अलग-अलग ऋषियों ने इन धारणाओं को विभिन्न तरीकों से स्वीकार किया है। लेकिन ,  यहाँ एक बात सत्य है कि धर्म ,  अर्थ ,  काम और मोक्ष ही जीवन यात्रा है और म

why-hindu-dharma-is-called-sanatana-dharma

Image
सनातन का अर्थ है शाश्वत। यानी ऐसा सत्य जिसे कभी भी मिटाया या झुठलाया न जा सके। हिंदू और सनातन धर्म को मानने वाले इसी सत्य के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं। उनका मानना है कि ईश्वर ऐसी शक्ति है जो पूरे ब्रह्मांड का संचालन कर रही है और वही शाश्वत भी है। यानी ईश्वर को कभी भी झुठलाया या मिटाया नहीं जा सकता। हिंदू और सनातन धर्म के लोग ईश्वर के इसी शाश्वत स्वरूप पर विश्वास करते हैं। मिलती-जुलती शिक्षाओं, वेद-पुराणों के कथन पर दोनों ही धर्म को मानने वाले लोगों का भरोसा हैं। यही कारण है कि सनातन धर्म को हिंदू धर्म भी कहा जाता है। लेकिन, वेदों के अनुसार सनातन धर्म की उत्पत्ति पृथ्वी पर सभ्यताओं या मानव की उत्पत्ति से भी सहस़्त्रों वर्शों पहले हो गई थी। ऋषि-मुनि इसी धर्म की शिक्षाओं और वेद-पुराणों में लिखी बातों का प्रचार कर रहे थे। किंतु, सिंधु घाटी सभ्यता के विकसित होने के बाद आर्यावर्त के लोगों को हिंदू कहा जाने लगा और यहीं से हिंदू धर्म भी अस्तित्व में आया। सत्य यही है कि हिंदू धर्म सनातन संस्कृति का हिस्सा है, जिसमें मनुष्य के कर्तव्यों का निर्धारण किया गया है। लोक कल्याण के लिए उसकी जिम्म्मे

What is The Concept Of God In Sanatan Dharma?

Image
गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है। मैं अजन्मा हूं। मैं कण-कण में विराजमान हूं। मैं सभी में हूं। तुम मेरी ही शक्ति से सबकुछ देख सकते हो और सबकुछ सुन सकते हो। लेकिन, मुझे नहीं देख सकते। क्योंकि, मैं अगोचर हूं। यहां श्रीकृष्ण उस शक्ति की बात कर रहे हैं, जिसे न तो देखा जा सकता है और न ही सुना जा सकता है। ब्रह्मांड की इस शक्ति को सिर्फ और सिर्फ महसूस भर ही किया जा सकता है। सनातन धर्म में ईश्वर यानी ब्रह्म की अवधारणा भी यही है। कि, समस्त संसार ऐसे सत्य से संचालित हो रहा है, जो शाश्वत है। वह सत्य है ईश्वर। सृष्टि की रचना से पहले भी वही था और सृष्टि के बाद भी वही होगा। ईश्वर का तो कहना है कि समस्त संसार में जो कुछ भी है, उसके पीछे वही शक्ति रूपी ब्रह्म है और सबकुछ एक क्षण में उसी में समा भी जाना है। जिस तरह सागर में लहर आने के बाद उसी के पानी में समा जाती है, उसी तरह ब्रह्म का भी व्यवहार है। समस्त उर्जा एक दिन ब्रह्म में ही समा जानी है। वेद-पुराण के अनुसार किसी भी प्राणी या जंतु की यात्रा तीन शाश्वत सत्यों के बीच से होती है। इसके अनुसार यह सत्य है कि संसार में सिर्फ ब्रह्म, आत्मा और मोक्ष ही सत्य ह