Posts

Showing posts with the label Sanatana Dharma

Which Is The World's Oldest Religion

Image
सनातन का अर्थ है शाश्वत। अर्थात ,  जो सदा से हो और सदा के लिए हो। अपने अर्थ की तरह यह धर्म भी अनादि काल से विद्यमान है और अनंत तक विद्यमान रहेगा। बड़े-बड़े ज्ञानी और इतिहासकार भी इस धर्म को ही संसार का सबसे प्राचीन धर्म मानते हैं। विद्वानों के अनुसार सनातन धर्म की उत्पत्ति श्रष्टि के साथ हुई है ,  इस धर्म को स्वयं देवी और देवताओं के द्वारा ही स्थापित किया गया है। इसीलिए ,  सनातन धर्म को सबसे प्राचीन और पवित्र ग्रन्थ माना गया है। सनातन धर्म के सबसे प्राचीन होने का पहला प्रमाण है- गीता।    गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है –    यदा-यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।   अर्थात ,  पृथ्वी पर जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म बढ़ता है। तब-तब मैं धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होता हूँ। इस श्लोक से यह बात प्रमाणित हो जाती है कि अधर्म के बढ़ने पर स्वयं भगवान अवतार लेकर सनातन धर्म की रक्षा करते हैं और उसे स्थापित करते हैं।सनातन धर्म के अनुसार कलयुग में जब अधर्म अपने चरम पर होगा तब ईश्वर कल्कि अवतार लेकर फिर से सनातन धर्म को स्थापित करेंगे।    सनातन धर्म के

Sanatan Dharma Is A Journey From Religion To Salvation

Image
धर्म क्या है  ?  एक उपासना  ?  ईश्वर की खोज करने वाला रास्ता ?  या फिर सांसारिक प्रदर्शन  ?  असल बात तो यह है कि धर्म की व्याख्या ही गलत तरह से की गयी है। धर्म है स्वयं से स्वयं की खोज ,   ईश्वर की सिर्फ उपासना पद्धति न होकर विलक्षण और विराट जीवन दर्शन है धर्म।  सनातन धर्म में इस जीवन दर्शन को बहुत ही विस्तार से समझाया गया है ,  वेदों के अनुसार मनुष्य को उसके कर्त्तव्य बताने के लिए चार पुरुषार्थ तय किये गए हैं। ये हैं धर्म ,  अर्थ ,  काम और मोक्ष। हिन्दू धर्म या सनातन धर्म के अनुयायियों का इन चार ही धरणाओं पर विश्वास रहता है ,  उनका मानना है कि मनुष्य योनि प्राप्ति का उद्देश्य यही है और धर्म से मोक्ष की प्राप्ति तक उनको इन्हीं चार पुरुषार्थों से होकर गुजरना है।    हिन्दू धर्म की धारणाएं –   वेदों में भी इन चार पुरुषार्थ का वर्णन है। इसलिए इन्हें पुरुषार्थचतुष्टय भी कहा जाता है ,  महर्षि मनु इन पुरुषार्थ चतुष्टय के प्रतिपादक हैं। लेकिन ,  अलग-अलग ऋषियों ने इन धारणाओं को विभिन्न तरीकों से स्वीकार किया है। लेकिन ,  यहाँ एक बात सत्य है कि धर्म ,  अर्थ ,  काम और मोक्ष ही जीवन यात्रा है और म

How Is Dharma Different From Religion

Image
मनुष्य में असीमित शक्तियां हैं ,   वह असाधारण है। वह चाहे तो अपनी इन्द्रियों को जागृत करके किसी भी असम्भव कार्य को संभव कर सकता है। हमारे पुराणों व ग्रंथों में ऋषि-मुनियों ने ऐसा करके भी दिखाया है। लेकिन ,   इन असीमित शक्तियों को एक सकारात्मक दृष्टि देकर मनुष्य को मानव योनि की प्राप्ति का उद्देश्य बताने के लिए ही धर्म की उत्पत्ति हुई ,   धर्म एक ऐसी अवधारणा है जो हमे जीवन का मर्म समझाती है। धर्म हमें बताता है कि हमारी इन असीमित शक्तियों का केंद्र ब्रह्म ही है और समस्त ब्रह्माण्ड में सबकुछ उसकी ही ऊर्जा से चल रहा है।  लेकिन ,   इस ब्रह्म तक पहुँचने का मार्ग बताने के लिए किसी ऐसी मान्यता का होना आवश्यक हो जाता है ,  जिसपर मनुष्य का अचेतन मन स्थिर हो सके और उसका अनुसरण करके अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सके। यहीं से मजहब या पथ ,  मत की उत्पत्ति होती है ,  जो हमें ईश्वर यानी ब्रह्म तक ले जाने का मार्ग बताती है। इसीलिए ,  यह ध्यान रखना आवश्यक है कि धर्म एक क्रियात्मक वस्तु है और मजहब या मत विश्वासत्मक वस्तु है। सनातन धर्म या हिन्दू धर्म जीवन के मार्ग को जितना तार्किक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण स