Posts

Showing posts with the label Hindu dharma

Why Lord Vishnu Is Called Palanhar

Image
शास्त्रों में विष्णु के लिए कहा गया है - शांताकारं भुजगशयनं पद्यनाभ सुरेशम विश्वाधार गगनसदृशं मेघवर्ण शुभांगम लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिध्र्यानगमयम वंदे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैनाथं अर्थात- जो शांत आकार हैं ,  नागों की शैय्या पर शयन करने वाले हैं। जिनकी नाभि में कमल है और जो सभी देवों के अधिपति हैं। विश्व के आधार हैं ,  आकाश के सामान हैं। बादलों के सामान जिनकी कांति है। जो लक्ष्मी के पति हैं ,  कमल के सामान नयनों वाले हैं। जो योगियों के ध्यान में दिखाई पड़ते हैं। जो समस्त भेदों को मिटाने वाले हैं और सभी लोकों के एकमात्र अधिष्ठाता हैं। साधकों को ऐसे विष्णु की साधना करनी चाहिए। सनातन धर्म में परब्रह्म को तीन रूपों में विभक्त किया गया है। एक रूप है ब्रह्मा ,  जिन्हे इस समस्त संसार का शिल्पी कहा गया है ,  वही इस सृष्टि की रचना करते हैं। वहीँ दूसरा रूप है शिव का जो इस संसार के संघारक हैं। लेकिन ,  सृष्टि के सृजन से लेकर संघारक तक की यात्रा के बीच विष्णु बसे हैं ,  जो जगत के पालनहार हैं और सृष्टि के समस्त दुखों को हरते हैं और ब्रह्माण्ड का संचालन करते हैं। इस सम्पूर्ण जगत में विष्णु की मान्

Which Is The World's Oldest Religion

Image
सनातन का अर्थ है शाश्वत। अर्थात ,  जो सदा से हो और सदा के लिए हो। अपने अर्थ की तरह यह धर्म भी अनादि काल से विद्यमान है और अनंत तक विद्यमान रहेगा। बड़े-बड़े ज्ञानी और इतिहासकार भी इस धर्म को ही संसार का सबसे प्राचीन धर्म मानते हैं। विद्वानों के अनुसार सनातन धर्म की उत्पत्ति श्रष्टि के साथ हुई है ,  इस धर्म को स्वयं देवी और देवताओं के द्वारा ही स्थापित किया गया है। इसीलिए ,  सनातन धर्म को सबसे प्राचीन और पवित्र ग्रन्थ माना गया है। सनातन धर्म के सबसे प्राचीन होने का पहला प्रमाण है- गीता।    गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है –    यदा-यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।   अर्थात ,  पृथ्वी पर जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म बढ़ता है। तब-तब मैं धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होता हूँ। इस श्लोक से यह बात प्रमाणित हो जाती है कि अधर्म के बढ़ने पर स्वयं भगवान अवतार लेकर सनातन धर्म की रक्षा करते हैं और उसे स्थापित करते हैं।सनातन धर्म के अनुसार कलयुग में जब अधर्म अपने चरम पर होगा तब ईश्वर कल्कि अवतार लेकर फिर से सनातन धर्म को स्थापित करेंगे।    सनातन धर्म के

How Is Dharma Different From Religion

Image
मनुष्य में असीमित शक्तियां हैं ,   वह असाधारण है। वह चाहे तो अपनी इन्द्रियों को जागृत करके किसी भी असम्भव कार्य को संभव कर सकता है। हमारे पुराणों व ग्रंथों में ऋषि-मुनियों ने ऐसा करके भी दिखाया है। लेकिन ,   इन असीमित शक्तियों को एक सकारात्मक दृष्टि देकर मनुष्य को मानव योनि की प्राप्ति का उद्देश्य बताने के लिए ही धर्म की उत्पत्ति हुई ,   धर्म एक ऐसी अवधारणा है जो हमे जीवन का मर्म समझाती है। धर्म हमें बताता है कि हमारी इन असीमित शक्तियों का केंद्र ब्रह्म ही है और समस्त ब्रह्माण्ड में सबकुछ उसकी ही ऊर्जा से चल रहा है।  लेकिन ,   इस ब्रह्म तक पहुँचने का मार्ग बताने के लिए किसी ऐसी मान्यता का होना आवश्यक हो जाता है ,  जिसपर मनुष्य का अचेतन मन स्थिर हो सके और उसका अनुसरण करके अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सके। यहीं से मजहब या पथ ,  मत की उत्पत्ति होती है ,  जो हमें ईश्वर यानी ब्रह्म तक ले जाने का मार्ग बताती है। इसीलिए ,  यह ध्यान रखना आवश्यक है कि धर्म एक क्रियात्मक वस्तु है और मजहब या मत विश्वासत्मक वस्तु है। सनातन धर्म या हिन्दू धर्म जीवन के मार्ग को जितना तार्किक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण स