Posts

Showing posts with the label Concept Of God In Sanatan Dharma

What is The Concept Of God In Sanatan Dharma?

Image
गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है। मैं अजन्मा हूं। मैं कण-कण में विराजमान हूं। मैं सभी में हूं। तुम मेरी ही शक्ति से सबकुछ देख सकते हो और सबकुछ सुन सकते हो। लेकिन, मुझे नहीं देख सकते। क्योंकि, मैं अगोचर हूं। यहां श्रीकृष्ण उस शक्ति की बात कर रहे हैं, जिसे न तो देखा जा सकता है और न ही सुना जा सकता है। ब्रह्मांड की इस शक्ति को सिर्फ और सिर्फ महसूस भर ही किया जा सकता है। सनातन धर्म में ईश्वर यानी ब्रह्म की अवधारणा भी यही है। कि, समस्त संसार ऐसे सत्य से संचालित हो रहा है, जो शाश्वत है। वह सत्य है ईश्वर। सृष्टि की रचना से पहले भी वही था और सृष्टि के बाद भी वही होगा। ईश्वर का तो कहना है कि समस्त संसार में जो कुछ भी है, उसके पीछे वही शक्ति रूपी ब्रह्म है और सबकुछ एक क्षण में उसी में समा भी जाना है। जिस तरह सागर में लहर आने के बाद उसी के पानी में समा जाती है, उसी तरह ब्रह्म का भी व्यवहार है। समस्त उर्जा एक दिन ब्रह्म में ही समा जानी है। वेद-पुराण के अनुसार किसी भी प्राणी या जंतु की यात्रा तीन शाश्वत सत्यों के बीच से होती है। इसके अनुसार यह सत्य है कि संसार में सिर्फ ब्रह्म, आत्मा और मोक्ष ही सत्य ह